परिवार परामर्श कमेटी ने 02 परिवारों को बिखरने से बचाया

11657

महोबा , पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में “परिवार परामर्श केन्द्र” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन पर एवं प्रभारी महिला थाना सुषमा चौधरी की अध्यक्षता में समस्त सदस्य गणों की उपस्थिति में मामलों को सुना गया। जिसमें पारिवारिक विवाद वाले 07 मामलों में परिवार परामर्श के सदस्यों द्वारा पति-पत्नी से संबंधित पारिवारिक विवादों को काउंसलर के द्वारा शिकायतकर्ता व विपक्षी गणों को सुनकर काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के फलस्वरूप 02 दाम्पत्य जोड़ा आपसी मतभेद दूर कर एक साथ रहने को राजी हुए। अन्य मामलें में अगली तारीख दी गई। इस परिवार परामर्श के दौरान म0कां0 रेखा देवी, म0का0 अनुप्रिया, म0का0 प्रगति सिंह, विभा पुरवार, नीतू पालीवाल, अशूं शिवहरे, रामजी गुप्ता, सुरेश चन्द्र जायसवाल, शिवकुमार गोस्वामी, मो0 हनीफ आदि सदस्यगणों की मौजूदगी सराहनीय रही।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 11.7K views
11.7K views
Click