पलक झपकते ही टप्पेबाज़ों ने दुकान से क़ीमती कैमरा करा पार

17082

परशदेपुर (रायबरेली)-चौकी क्षेत्र परशदेपुर में पिछले 3 दिनों में टप्पेबाजी की दो घटनाये हो गई।बुधवार को देर शाम तीन युवक नगर के अंसार चौक के पास स्थित खुशबू स्टूडियो के यहां फोटो खिचाने गये थे।फोटो खिंचवाने के बाद दो युवक दुकानदार रामू जायसवाल से बातचीत करने लगे।इसी बीच एक युवक लगभग 50 हज़ार की लागत का कैमरा उठा कर गायब हो गया।लगभग आधा घंटा बाद एक दूसरा ग्राहक फोटो खिंचाने आया और दुकानदार देखा तो कैमरा गायब था।कैमरा गायब देख दुकानदार परेशान हो गया।दुकानदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी।चौकी प्रभारी पवन प्रताप सिंह मौके फर पहुंचे और छानबीन में जुट गए उन्होंने पास पड़ोस के लोगो से जानकारी ली और टप्पे बाज़ों की हुल्य जानने की कोशिश करी।बताते चले कि इसके पहले बीते 17 मार्च को तीन युवको ने बीओबी के सामने लगे एटीएम में मुहम्मद रफीक के एटीएम कार्ड से 15 हजार लेकर फरार हो गये थे।चौकी प्रभारी पवन प्रताप सिंह बताया कि टप्पेबाजी की दोनों घटनाओं में शामिल युवकों को पकड़ने की कोशिश करी जा रही है जल्द ही टप्पेबाज पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गाड़ियों की चेकिंग करी जा रही है। सभी एटीएम के सामने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।इसके अलावा उन्होंने लोगो से अपील करी की हम लोगो को स्वमं भी जागरूक रहने की आवश्यकता है।

शम्शी रिजवी एडवोकेट रिपोर्ट

👁 17.1K views
17.1K views
Click