लालगंज (रायबरेली) , कोतवाली क्षेत्र के वनपुरवा मजरे कुंडवल गांव में ठेकेदार ने पांच प्रतिबंधित पेड़ काट डाले। डलमऊ रेंज के वनरक्षक ने दो लोगों के विरुद्ध वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। वनरक्षक विजय कुमार शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम को उसे प्रतिबंधित पेड़ काटे जाने की सूचना मिली। मौके पर जब वह टीम के साथ पहुंचा तो तीन नीम और दो जामुन के मोटे पेड़ों को काटे जाने की घटना सत्य पाई गई। मौके से लकड़ी नदारत मिली। पूछताछ में पता चला कि गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद व गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के सोइंठा, रसूलपुर कुंडा निवासी सुनील कुमार की साथ गांठ से पांच प्रतिबंधित पेड़ काटे गए हैं। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि वनरक्षक की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
पांच प्रतिबंधित पेड़ काटे, दो के विरुद्ध केस
👁 24.7K views
24.7K views
Click


