पाकिस्तान अपनी हरकत से आये बाज : सेना प्रमुख

23398

जहां एक तरफ पूरी दुनिया Corona से जंग लड़ कर अपने अपने देश को बचाने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान भारत में अपनी आतंकी गतिविधियों को जारी रखा हुए है। जिसके चलते आज सेना प्रमुख ने पाकिस्तान की हरकतों पर जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है कि इस संकट के दौर में हम दुनियाभर में मेडिकल टीमें और दवाएं भेज कर मदद कर रहे कर पाकिस्तान अभी भी अपनी हरकतें कर रहा है।

सेना प्रमुख ने कहा ये

जानकारी के मुताबिक, इस समय भारत पूरे कई देशों में दवा और अन्य समिग्री प्रोवाइड करा रहा है, ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना होने लाए। वहीं पाकिस्तान अभी भी आतंकी हरकत कर रहा है। इससे नाराज़ सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त हम न सिर्फ हमारे देश के लोगों बल्कि अन्य देशों के लोगों को भी मेडिकल टीम, दवाएं भेजकर मदद कर रहे हैं, उस वक्त पाकिस्तान सिर्फ आतंक को एक्सपोर्ट कर रहा है।

इसके अलावा वो बोले कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया और भारत इस कोविड-19 महामारी के खतरे से जूझ रहा हा, हमारा पड़ोसी हमारे लिए भारी मुसीबत बना हुआ है।

सुरक्षा बरतने के साथ साथ बढ़ाया मनोबल

घाटी की सुरक्षा समीक्षा करने पहुंचे सेना प्रमुख ने वहां के अफसरों का मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने वहां के अस्पताल में तैनात डॉक्टर्स और नर्स से भी बात करके उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि अपा सब काफी बेहतर कार्य कर रह हैं।

👁 23.4K views
23.4K views
Click