पूरे जसवंत सिंह निवासी पीड़ितों ने खेत में पानी लगाने को लेकर दबंग विपक्षों द्वारा की गई मारपीट और जानलेवा हमले को लेकर एसपी से शिकायत
रायबरेली -रायबरेली में थाने के पुलिस कर्मियों की मनमानी के चलते एक पीड़ित परिवार में खेत में पानी लगाने के दौरान को लेकर हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में थाने से सुनवाई न होने को लेकर पीड़ितों ने सपा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है आपको बता दे कि आज दिनांक 24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को समय करीब 11:00 बजे रायबरेली जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे जसवंत सिंह मजरे जिन्ना गांव के रहने वाले पीड़ित श्रीमती मिठाना पत्नी सुख श्याम ने सपा को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि अंकित धर्मराज सविता सोमवती निवासी ग्राम उपरोक्त द्वारा खेत में पानी लगाने को लेकर उनके साथ मारपीट किया और जानलेवा हमला किया है जिसको लेकर थाने में शिकायत की गई थी लेकिन थाने की पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई है पीड़ितों का आरोप है कि अब थाने में शिकायत के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं जिस जमीन पर पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ है उसका ऊंचाहार तहसील में मुकदमा भी चल रहा है एसपी ने प्राप्त शिकायती पत्र के आधार पर संबंधित थाने को जांच कर कार्रवाई हेतु निर्देशित कर दिया है
अनुज मौर्य रिपोर्ट


