सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव का विधायक अभय सिंह ने किया जोरदार स्वागत

6314

अयोध्या। सपा नेता पारसनाथ यादव को समाजवादी पार्टी का नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर गोसाईगंज के सपा विधायक अभय सिंह ने अपने सैकड़ों सपा समर्थक के साथ सपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान तारून सपा कार्यालय पर हजारों की संख्या में सपाई मौजूद रहे।

तारून सपा कार्यालय पर मौजूद दर्जनों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव का स्वागत फूल माला पहनाकर किया। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सपा के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी जाति धर्म मजहब के बंधन से हटकर गरीब महंगाई बेरोजगारी के मुद्दों पर बात करती है।

उन्होंने बताया हिंदुस्तान में अब प्रेम भाईचारा करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। नगर पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हम पर भरोसा जताया है और हमारा प्रयास यही रहेगा कि हम सब साथ में मिलकर बैठकर उन तमाम मुद्दों पर बातचीत करेंगे इससे समाजवादी पार्टी ज्यादा से ज्यादा की संख्या में सीट की जीत सकें।

वहीं दूसरी तरफ मीडिया से रूबरू होते हुए गोसाईगंज के सपा विधायक अभय सिंह भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की वर्तमान सरकार महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर क्यों नहीं बातचीत करती उन्होंने कहा बिना समाजवादी पार्टी के समर्थन से कोई अन्य पार्टी के दल के नेता सरकार नहीं बना सकते उन्होंने अभी कहा समाजवादी पार्टी आने वाले चुनाव में भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम निषाद ने किया तो संचालन चंद्रभान वर्मा ने किया है इस अवसर पर राम सुन्दर यादव, सुरेंद्र यादव, इंद्रजीत यादव, गया प्रसाद यादव विंध्या यादव, भारत वर्मा, नीरज सिंह, संजय सिंह, दीपू सिंह, गया शंकर मौर्या, केके सिंह, मंसा राम वर्मा, गंगा राम यादव, महेंद्र निषाद, सुनील भारती, राजेंद्र वर्मा, अरविंद यादव, भगवत यादव, शिव पूजन यादव,रोशन सिंह, पिंटू सिंह, राम भारत यादव, श्री राम यादव, हृदय राम यादव, रमेश सिंह, प्रेम नारायन यादव, रिजवान हैदर, विजय यादव, विनोद तिवारी, गिरिजेश कनौजिया, राम रंग यादव, रामजीत यादव, देवी लाल निषाद, अखंड यादव, रामदेव सिंह, मनोज वर्मा, रामनाराण मौर्या, जिपंस-मनोज वर्मा, छोटेलाल, रामजनम यादव, अनिल भारती, हरीराम बनवासी, नागेंद्र वर्मा, आदि समर्थकों ने नवागत जिला अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 6.3K views
6.3K views
Click