रायबरेली -ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुरे बल्दी मिर्जापुर एहारी निवासिनी स्नो व्हाइट देवी द्वारा एक प्रार्थना पत्र आज पुलिस अधीक्षक को देते हुए पीड़िता ने बताया कि उसके पति ससुर देवर और सास उसके साथ मारपीट करते हैं आए दिन,और कल भी उनके द्वारा पीड़िता के जेवर और गाड़ी भी ससुराल वालो ले लिया और उसके साथ मारपीट भी करी पीड़िता द्वारा घटना की शिकायत 112 को करी गई और एंबुलेंस की मदद से ऊंचाहार इलाज के लिए पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि ऊंचाहार थाने में उसका कोई भी मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया वहीं थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर कोई सुनवाई भी नहीं करी गई पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि ससुराल जन दबंग एवं सरंग किस्म के व्यक्ति हैं पूर्व में भी पीड़िता को जान से मारने का प्रयास ससुराल वालों ने किया है और फिर से उसकी जान से मार डालने की साजिश की जा रही है पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि अगर उसके साथ कोई भी घटना घटती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उसके ससुराल जन की होगी पीड़िता ने अपनी जान माल की सुरक्षा और न्याय की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है अब देखने वाली बात यह होगी की पीड़िता को न्याय पुलिस दिलवा पाती है कि नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


