पीड़ित महिला की तहरीर पर कार्यवाही शुरू

25894

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के मुरैनी गांव निवासिनी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही पति-पत्नी व उनके दो पुत्रों पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के मुरैनी गांव निवासिनी अन्नपूर्णा पत्नी राम विशाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 सितंबर को गांव के रामललन पुत्र प्रताप व उनकी पत्नी गायत्री तथा उनके दोनों पुत्र कपिल व नन्हा ने अनायास गाली-गलौज करते हुए उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी।

पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 25.9K views
25.9K views
Click