पीड़ित से अभद्रता करने वाला दारोगा लाइनहाजिर

20643

ऑडियो वायरल होने के बाद हुई कार्यवाही

अवनीश कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़ । प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पुलिस की छवि सुधारने के कितने भी दावे करते रहे पर कुछ पुलिसकर्मी उनके इन दावों की हवा निकालने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है । हैरान कर देने वाला मामला थाना जेठवारा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव का है जिनका एक आडियो वायरल हुआ, जिसमें प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव शिकायतकर्ता से इस तरह अभद्रता पूर्वक बात-चीत कर रहे है जैसे वो खुद ही आरोपी हो। जब पुलिस ही पीड़ित से इस तरह का व्यवहार करने लगे तो पुलिस तो पहले से ही बदनाम है अपने अशिष्टता के लिये। उस पर यह व्यवहार तो खुद ही जनता को पुलिस से दूर कर देगी। ऐसे पुलिसकर्मी ही वर्दी को दागदार करते है। फिलहाल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अभिषेक सिंह ने उक्त आडियो को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से थाना जेठवारा को लाइन हाजिर कर दिया गया है । साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी को उक्त प्रकरण में जांच कर आवश्यक कार्यवाही के लिये भी निर्देशित कर दिया ह

👁 20.6K views
20.6K views
Click