पुलिस अधीक्षक ने हरदेव बहादुर सिंह को किया सस्पेंड

10508
पुलिस अधीक्षक - दिनेश सिंह

रिपोर्ट – मोजीम खान

तिलोई (अमेठी) – तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली थाना शिवरतनगंज की पुलिस चौकी इन्हौना में तैनात रहे हरदेव बहादुर सिंह को नवागत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सस्पेंड कर दिया है।

उ0नि0 ना0 पु0 हरदेव बहादुर सिंह निवर्तमान पुलिस चौकी प्रभारी इन्हौना थाना शिवरतन गंज द्वारा दिनांक 13.06.2020 को अपने पद के प्रभाव के बल पर लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सरैया में विवादित भूमि को अपने पुत्र राहुल सिंह के नाम अपने पद के बल पर बिना पूर्व विभागीय अनुमति के पद का गलत प्रयोग करते हुए खरीदने पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया । उक्त प्रकरण की प्रारंभिक जांच अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम अमेठी को सौंपी गई है। जांच में जो रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जायेंगे।

👁 10.5K views
10.5K views
Click