पुलिस का जरा भी न रहा खौफ, दबंगों के हौसले बुलन्द दे रहे अन्जाम

10982

रिपोर्ट – शैलेश नीलू

मोहनहनगज (अमेठी)। मोहनगंज थाना के अन्तर्गत ग्राम बेनीपुरी मजरे विराज में गुड्डू की ज़मीन मे गांव के दबंग छोटे लाल प्रेम कुमार और अपने अन्य साथियों के साथ जबरदस्ती गुड्डू की ज़मीन मे मिट्टी डलाकर कब्जा कर रहे थे । पीडित परिजनो के मना करने पर दबंगो ने घर मे घुसकर महिला बच्चो तक जमकर मारा पीटा । पीडित परिवार ने 112 नम्बर पर फोन किया फोन करने पर मौके पर पुलिस ने पहुंच कर कब्जा कर रहे दबंगों को रोक दिया।

पुलिस के जाने के बाद छोटे लाल प्रेम कुमार और अपने अन्य साथियों के साथ फिर से काम शुरू कर दिया पीडित परिवार घायल आवस्था मे देर शाम थाने पहुचे। जहा पीडित परिवार ने दबंगो की मुहबोली मोहनगज पुलिस सको अपनी वृथा सुनाई। मोहनगज पुलिस का रहा रटारटाया जवाब कल का हवाला देते हुये पीडित को घर भेज दिया। कल से पीडित महिला थाने का काट रहे चक्कर नही मिल सका न्याय। घायल हालत मे महिला सहित परिवार दर दर रहे भटक। विपछी सुलह के नाम पर जान से मारने की दे रहे धमकी। मोहनगज पुलिस बनी मौन, पीडित परिजन पुलिस अधीक्षक अमेठी से न्याय के लिये लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाऐगे।

👁 11K views
11K views
Click