पुलिस टीम द्वारा बीकापुर कस्बे में किया गया पैदल मार्च

15866

अयोध्या। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सोमवार शाम को बीकापुर कस्बे में पैदल मार्च किया गया, और लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

बीकापुर बाजार में हाईवे के किनारे खड़े किए गए वाहनों को और ठेला दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से सड़क के पटरी से दूर वाहनों को खड़ा करने तथा ठेला और पटरी दुकानदारों को सही जगह पर अपनी दुकान लगाने के लिए कहा गया। जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना ना पैदा हो सके। बाजार में इधर-उधर घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। तथा उन्हें बाजार में बिना काम के इधर-उधर भीड़ लगाने से मना किया गया।

और अपने घर जाने के लिए कहा गया, कोतवाल सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में आम जनों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। पैदल मार्च में कोतवाली के उपनिरीक्षक और आरक्षी शामिल रहे।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 15.9K views
15.9K views
Click