पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत

27524

अयोध्या। अयोध्या के चौक में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम ने महानगर कमेटी के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत किया, पूर्व मंत्री ने टाटशाह मस्जिद के इमाम शमशुल कमर, गुलाम सिद्दीकी, मौलाना फैसल, सहित सभी कमेटी के लोगो को शाल व माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा की पैगम्बर। हजरत मोहम्मद साहब के संदेश हमेशा समाज को सच्चाई और नेकी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे, महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज हम सभी को मुहम्मद साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है, आज हमारा आपसी भाईचारा ही है सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर इसे श्रद्धा से मनाते हैं।

महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष मंसूर इलाही एडवोकेट, महानगर उपाध्यक्ष राकेश पांडे, रियाज अहमद टेनी, महानगर सचिव जगन्नाथ यादव, आकिब खान, ईशा कुरैशी, अक्षत श्रीवास्तव, रजत गुप्ता, कामिल हसनैन, शहनवाज खान शेखू, इश्तियाक खान, शाहबाज लकी फरीद कुरैशी, जावेद इत्यादि लोग मौजूद थे।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 27.5K views
27.5K views
Click