पेड़ से लटकते हुए युवक का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हडकंप

23227

डलमऊ रायबरेली – संदिग्ध परिस्थतियों में गाव के बाहर जंगल में रस्सी के सहारे पेड़ से फासी के फंदे से लटकता हुआ  युवक का शव मिलने से गाव में आसपास क्षेत्र में हडकंप, मच गया सूचना पर मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस द्वारा शव को फंदे से उतारा गया और ग्रामीणों द्वारा मृतक युवक की पहचान अनिल पुत्र हीरालाल उम्र 24 वर्ष निवासी रजौली के रूम में की गयी युवक की मौत की खबर सुनकर परिवारी जनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस द्वारा शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। परिवारी जनो की माने तो मृतक युवक अनिल कुमार बीते तीन दिन से अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया था।

जिसकी खोज बीन परिवरीजन द्वारा लगातार की जा रही थी और जिसकी सूचना डलमऊ कोतवाली में भी गुरुवार को दी गई शनिवार को प्रातः मृतक अनिल कुमार का शव डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अतर्गत रजौलीमजरे बेलहनी अपने गांव से लगभग 5 किलोमीटर दूर  जमाल नगर मोहद्दीनपुर गाव के पास गंगा कटरी क्षेत्र के जंगल में रस्सी के सहारे पेड़ से  फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक के पिता हीरालाल ने बताया कि बीते कई दिनों से मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था और बुधवार को अचानक बिना बताए घर से गायब हो गया जिसकी खोजबीन की जा रही थी वहीं कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

रिपोर्ट-  विमल मौर्य

👁 23.2K views
23.2K views
Click