महोबा , पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम व क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के उ0नि0 सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-13/2024 धारा 354/506 भादवि व 9/10 पाक्सो एक्ट सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र खुमान चन्द्र अनुरागी उम्र 40 वर्ष निवासी शेखू नगर थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा को नया बस स्टैण्ड छतरपुर रोड महोबा से गिरफ्तार किया गया तथा मु0अ0सं0- 565/2023 धारा 323/504/506/354/452 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आरिफ खान पुत्र साकिर खान उम्र करीब 24 वर्ष निवासी समदनगर थाना कोतवाली नगर महोबा को कटे पहाड़ के पास समदनगर महोबा से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त व आपराधिक विवरणः- मु0अ0सं0- 13/2024 धारा 354/506 भादवि व 9/10 पाक्सो एक्ट सम्बन्धित अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र खुमान चन्द्र अनुरागी उम्र 40 वर्ष निवासी शेखू नगर थाना कोतवाली नगर महोबा , 2.मु0अ0सं0- 565/2023 धारा 323/504/506/354/452 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त आरिफ खान पुत्र साकिर खान उम्र करीब 24 वर्ष निवासी समदनगर थाना कोतवाली उ नि सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया .हे0का0 शिव सिंह कां0 रामकुमार तिवारी
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
पॉक्सो एक्ट मे दो को किया गिरफ्तार
👁 16K views
16K views
Click


