पोस्ता छिलका सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

10805

लालगंज, रायबरेली। क्षेत्र के ग्राम रघुनाथगंज मजरे खजुरगांव निवासी संतलाल उर्फ बचउ पुत्र स्व.रामेश्वर को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजा है। उसके पास से अवैध पोस्ता छिलका बरामद हुआ है।

कोतवाल अरूण कुमार सिंह ने बताया कि संतलाल को रघुनाथगंज-खजुरगाव सम्पर्क मार्ग पर पकड़ा गया है। उसके पास से 2.340 किलोग्राम पोस्ता छिलका बरामद हुआ है। उसके खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जेल भेजा गया है।

रिपोर्ट – संदीप कुमार फिज़ा

👁 10.8K views
10.8K views
Click