राकेश कुमार अग्रवाल
कुलपहाड़ (महोबा)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जय बुंदेलखंड महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विपिन मिश्रा ने बताया है कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ ऑनलाइन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति द्वारा पूरे जनपद में किया गया एवं ऑनलाइन से संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें मुख्य वक्ता सदस्य राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक मुन्ना तिवारी आदि ने ऑनलाइन टिप्स दिए। इस मौके पर विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। निदेशक छोटे लाल, विपिन मिश्रा, दशरथ, राजेंद्र, इखलाक अहमद आदि उपस्थित रहे।
👁 14.3K views
14.3K views
Click


