प्रदेश सरकार और प्रशासन मुख्यमंत्री की माता पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध तत्काल सख्त कानूनी कार्यवाही करे :अदिति सिंह

912

रायबरेली -सदर विधायक अदिति सिंह ने मीडिया में प्रसारित उस आपत्तिजनक वीडियो की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा.योगी आदित्यनाथ  की पूज्य माता के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और भारतीय संस्कृति के विरुद्ध है। वहीं इसके विरोध में पार्टी की कार्यकर्ताओं व आम जनमानस में खासा गुस्सा देखने को मिला वही विरोध जताते डिग्री कॉलेज चौराहे पर शहीद चौक के सामने लोगों ने मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला फूंका।

विधायक ने कहा कि भारत की संस्कृति में माँ को सर्वोच्च स्थान दिया गया है, और किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी की माता के लिए इस प्रकार की अशोभनीय भाषा का प्रयोग करना सामाजिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन है। ऐसे बयान न केवल व्यक्तिगत आस्था और सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने का भी प्रयास करते हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और समाज में नफरत फैलाने तथा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करने का साहस न कर सके।
विधायक अदिति सिंह ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे समाज में शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनी रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 912 views
912 views
Click