प्रधानमंत्री जी, कोरोना के खिलाफ जंग में चित्रकूट है साथ…

15962

चित्रकूट। फाल्गुन मास के अंतिम दिनों में आज धर्मनगरी की फिजाएं अलग रंग दिखा रही है। काफी दिनों तक बरफ और पानी के बरसने के कारण चल रही ठंड ने रविवार की सुबह टाटा- बाय बाय कर दिया। सूर्यदेव की तपिश अचानक रौद्र रूप में आ गईं। इसी बीच कोरोना के खिलाफ जंग में धर्मनगरी के लोगों ने प्रधानसेवक के जनता कर्फ्यू के आह्वान पर खुलकर साथ दिया। मुख्यालय के साथ ही राजापुर,पहाड़ी,मऊ,मानिकपुर,भरतकूप सहित लगभग सभी गाँवो में लोगों ने जनता कर्फ्यू का खुलकर पालन किया।मध्यप्रदेश के इलाके में भी लोगो ने अपने घर और प्रतिष्ठान बंद रखे। सड़के बिल्कुल सुनी नजर आई। सीएमओ नयागांव रमाकांत शुक्ल ने परिक्रमा मार्ग में भिखारियों व बन्दरो व गायो को भोजन की व्यवस्था की।

👁 16K views
16K views
Click