महोबा , पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में गुरुवार को जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखने के लिये प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह द्वारा जनपद मुख्यालय में प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर यातायात पुलिस कर्मियों की मौके पर मौजदूगी की तस्दीक करते हुये ड्यूटियों को चेक किया गया साथ ही जनपद में यातायात व्यवस्था से रूबरू होते हुये विभिन्न महत्वपूर्ण चिन्हित प्वाइंटों पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी यातायात द्वारा यातायात पुलिस कर्मियों को जनपद में यातायात व्यवस्था अक्षुण्य एवं गतिमान बनाये रखने के सम्बन्ध मे ब्रीफ कर आवश्यक दशा-निर्देश दिये गये।
जनपद में होने वाली विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने व आमजनमानस में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाने हेतु यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपदीय यातायात पुलिस अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरूक किया गया साथ ही वाहन चलाये समय हेलमेट का प्रयोग करते हुए निर्धारित जनशक्ति को ही वाहन में बैठायें, वाहन चलाये समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें इत्यादि नियमों की जानकारी प्रदान करते हुए सभी वाहन चालकों को यातायात नियमो का पालन करते हुए सडक पर चलने की हिदायत दी गई।
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
प्रभारी यातायात द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया गया जागरुक
👁 11K views
11K views
Click


