प्राथमिक विद्यालय कटरा में बच्चों को किया गया ड्रेस वितरित

22023

रायबरेली। विकास क्षेत्र जगतपुर के प्राथमिक विद्यालय कटरा में बच्चों को निःशुल्क यूनिफार्म का वितरण मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान खजुरी डॉ राजेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष अशुतोष मौर्य ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बच्चों को स्कूल आने पर रोक हैकिन्तु किसी समस्या के लिए विद्यालय समय मे शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं। यूनिफार्म पाकर सभी बच्चे खुशी से झूम उठे एवं उनके चेहरे खिल गए।प्रभारी प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार ने कहा कि किसी बच्चे को पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या हो तो वह फ़ोन द्वारा भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार, सुशील सिंह, जयचंद सिंह, हरिकेश कुमार शोभित, बाबूलाल, गुड्डी देवी, मीरा सिंह आदि अभिभावक मौजूद रहे।

👁 22K views
22K views
Click