रायबरेली – प्राथमिक शिक्षक संघ बछरावां इकाई के ब्लॉक मंत्री दिलीप कुमार ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बछरावां प्राथमिक शिक्षक संघ में ब्लॉक मंत्री के पद पर तैनात दिलीप कुमार ने अपना इस्तीफा प्राथमिक शिक्षक संघ बछरावां के अध्यक्ष को भेजते हुए बताया कि स्वास्थ्य कारणों से वह संगठन में आगे कार्य करने में असमर्थ है जिसके कारण हुआ अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि वह बिना किसी दबाव के अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं और आगे वह प्राथमिक शिक्षक की गतिविधियों में पूरे मनोयोग से प्रतिभाग करते रहेंगे।
👁 25.1K views
25.1K views
Click


