रायबरेली, प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल भदोखर में स्व राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेसी नेता आमीन पठान व युवा उपाध्यक्ष राजन यादव व पूर्व युवा इंटक अध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने वरिष्ठ जन सम्मान समारोह व वृक्षारोपण कार्यक्रम पेड़ पौधे लगाकर सम्मानित बुजुर्गों नागरिको व छात्र छात्राओं की मौजूदगी में मनाया। वही अमीन पठान ने सभी स्कूली छात्र-छात्राओं और युवाओं और बुजुर्गों के लिए अपनी वाणी से बताया कि जिस तरह से आज पेड़ों कटान हो रहा है वह कहीं ना कहीं भविष्य में घातक होगा इसलिए हमें हर घर में पेड़ों को लगाना चाहिए जिनके पास जितनी जगह है वह अपने हिसाब से उसको लगा सकते हैं जिसको सुनकर छात्र छात्राओं वह वहां पर मौजूद अभिभावक व अन्य कर्मचारी ने उनका उत्साह वर्धन भी किया और उन्हें इसके लिए धन्यवाद भी दिया
मुख्य रूप से सम्मानित बुजुर्ग व वरिष्ठ जन मोहन सिंह, धनेश यादव,वीरेंद्र कुमार,वरिष्ठ नेता कांग्रेस अमित त्रिपाठी , कुंवर बहादुर सिंह व सचिन भारतीय को आमीन पठान ने माला पहना कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर छात्र छात्राएं अंशी मौर्य, भूपेंद्र यादव, शिरीष,अंकित सिंह,शैलेन्द्र,ललित,आयुषी,सौरभ, मिनाक्षी,सूरज, किरन,रितेश, सौम्या,प्रिया,हिमांशु प्रजापति आदि सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


