प्रेमी ने निकाला चाकू और लगा दिया प्रेमिका के गले में, और फिर बोला तुमको मारकर हम भी मर जायेंगे

18046

सलोन रायबरेली-पति पत्नी की लड़ाई अभी समाप्त नही हुई थी कि युवक का भाई अपनी पहली प्रेमिका के घर मे कूद गया।आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ की और गर्दन पर चाकू रखकर जान से मार देने की धमकी दी गई।वही परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौप दिया है।विदित हो कि रविवार की दोपहर युवक कुलदीप उसकी पत्नी अंजली और तीसरी औरत का विवाद कोतवाली पहुँचा था।जिसमे आरोपी पति(युवक)कुलदीप को पुलिस ने जेल भेज दिया था।सलोन कोतवाली क्षेत्र के दुबहन निवासी कुलदीप का छोटा भाई अंकित तिवारी गांव की एक युवती से प्रेम करता था।जिसके बाद लड़की के परिजनों ने अपनी बेटी को समझा बुझाकर उसकी शादी तय कर दी।इसी बात से खुन्नस खाये प्रेमी अंकित बीती रात अपनी प्रेमिका के घर मे कूद गया।और उसको शादी करने से मना करने लगा।लेकिन युवती ने युवक को घर से चले जाने के लिए कहा,इसपर प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया।जिसके बाद लड़की चिल्लाने लगी।मौके पर लड़की के परिजनों के साथ गांव के लोग एकत्र हो गए।और डायल112 को बुलाकर उसे पुलिस को सौप दीया।युवती का कहना है कभी उसके प्रेम सम्बंध अंकित नामक युवक से थे।लेकिन अब उसके माता पिता ने उसकी शादी तय कर दी है।युवक को कोई हक नही बनता की वो उसके घर मे घुसकर उसे धमकाए और शादी करने से मना करे।कोतवाली इंचार्ज पंकज सोनकर ने बताया रविवार को कुलदीप तिवारी की पहली पत्नी अंजली ने दूसरी औरत से सम्बंध रखने और प्रताड़ित करने की तहरीर देकर पति को जेल भिजवाया था।अंकित तिवारी उसी कुलदीप का भाई और बीती रात एक लड़की के घर मे घुसकर उसको धमकाने का प्रयास किया था।लड़की की तहरीर पर युवक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 18K views
18K views
Click