प्रेम प्रसंग तो नहीं बन गई युवक की मौत की वजह

28870

डलमऊ, रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात प्रेम प्रसंग के चलते एक नव युवक ने घर के अंदर फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है ।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे उमराव सिंह मजरे कंधरपुर में शनिवार को प्रातः उस समय हड़कंप मच गया जब गांव निवासी सुखनंदन का 20 वर्षीय पुत्र अभय घर के अंदर फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली परिजनों का कहना है कि शाम तक सब कुछ ठीक-ठाक था खाना खाने के बाद शाम को वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया प्रातः काल जब वह नहीं उठा तो यह देख परिजनों ने उसको जगाने के लिए उसके कमरे के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था छत के रास्ते उतर कर देखा गया तो जीने के पास कुंडली से उसका शरीर लटक रहा था इस घटना को देख परिजनों में हड़कंप मच गया देखते ही देखते ग्रामीणों का मजमा लग गया घटना की सूचना कोतवाली डलमऊ को दी गई मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी श्री राम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं ग्रामीण प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने का अंदेशा व्यक्त कर रहे थे युवक के जेब से मोबाइल नंबर लिखी एक पर्ची बरामद हुई है वहीं प्रातः काल से ही युवक के मोबाइल पर फोन आ रहा था मृतक दो भाइयों में छोटा था और कर्मयोगी डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र था अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है कोतवाली प्रभारी श्री राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है घटना की असल वजह की जांच की जा रही है आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 28.9K views
28.9K views
Click