पड़ोसी पर लगा चोरी का आरोप

10363

सरीला (हमीरपुर)- कस्बे के हटवारा मुहाल निवासी अधेड़ ने मोहल्ले के पांच लोगों पर ताला तोड़कर घर से नगदी व जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है।

जरिया थाना क्षेत्र के मुहाल निवासी कुंवर लाल ने बताया कि कुछ महीने से वह अपने पैतृक गांव पुरैनी गाँव में परिवार के साथ रहने लगा है। सरीला कस्बे के आवास में ताला बंद था। बुधवार को उसके पड़ोसी व उसकी पत्नी पर आरोप लगाया है कि तीन अज्ञात लोगों के साथ घर में घुसने के बाद पच्चीस हजार नगदी, सोने की झुमकी, चूड़ियां चोरी कर ले गए हैं। उसने पड़ोसियों की सूचना पर इसकी जानकारी डायल 112 को दी। तो यह लोग भाग गए। घर में रखे बच्चों के कागजात भी जला दिए हैं। पीड़ित ने इसकी सूचना जरिया थाना पुलिस को दी है। पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि ये चोरी की घटना मनगढ़ंत है इसके पीछे मकान का विवाद है।

एमडी प्रजापति रिपोर्ट

👁 10.4K views
10.4K views
Click