फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने ऊजरा को पांच विकेट से हराया

12723

कबरई महोबा – कबरई कस्बे के योगी मैदान में चल रहे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने राइजिंग स्टार ऊजरा को हराकर शानदार जीत हासिल की है आपको बता दे की 26 जनवरी को कबरई कस्बे में कबरई क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया था जिसमे बुंदेलखंड सहित यूपी और एमपी की टीमों ने भाग लिया था फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऊजरा की टीम के बल्लेबाज गोविंद सिंह ने शानदार 47 रन की पारी खेलते हुए टीम को 137 रन पर पहुंचाया वही जवाब में उतरी आरसीबी की टीम ने आशुतोष राणा के अर्धशतकीय पारी की बदौलत मात्र सोलह ही ओवर में शानदार जीत हासिल कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया जीत के हीरो रहे आशुतोष राणा को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज चुना गया वही विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी व नगद पुरुस्कार मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे मण्डल अध्यक्ष हुकुम सिंह व कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर सिंह ने दिया इस अवसर पर कबरई क्रिकेट लोग के आयोजनकर्ता अंशुल सोनी,धीरू सिंह,सुधीर सिंह, छत्रपाल सिंह,राहुल सोनी,भीम नन्ना,जीतू विश्वकर्मा,रणधीर सिंह,चच्चू सिंह,जीतू महाराज,शेखर नामदेव,बेटा सिंह,सीपू सिंह,विमल सिंह, पिंटू पालीवाल,अविनाश पालीवाल,नफीस सौदागर,गौरव पांडेय,हरी साहू,सहित सैकड़ों की तादाद में दर्शक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 12.7K views
12.7K views
Click