ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ ट्रायल

28833

अयोध्या। गोरखपुर से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल आज हुआ। इस फास्ट स्पीड ट्रेन का उद्घाटन पीएम मोदी गोरखपुर में हरी झंडी दिखाकर 7 जुलाई को करेंगे। रेल विभाग इसकी तैयारी में जुटा है।

पिछले सप्ताह पूर्वोत्तर रेल विभाग अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण भी किया था जिसकी खामियों को ठीक करने के निर्देश भी दिए गए थे।आज सुबह इसका ट्रायल गोरखपुर से, ट्रेन के प्रस्तावित डिपार्चर टाइम पर किया गया। गोरखपुर से चल कर यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन करीब सवा 8 बजे अयोध्या पहुंची।

अयोध्या पहुंचने में करीब दो घंटे व गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने में इसे सवा चार घंटे का ही समय लगेगा।फास्ट स्पीड की यह ट्रेन पूर्वांचल के लिए वरदान साबित होगी।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 28.8K views
28.8K views
Click