फिर से गंगा नदी में शवों का मिलना हुआ चालू, 3 शव मिलने से मचा हड़कम्प

19761

गंगा नदी में बहकर आये तीन शव प्रसासन ने किया अंतिम संस्कार

डलमऊ रायबरेली – गंगा नदी की धारा में बह कर आने वाले शवों के क्रम में मंगलवार को गंगा तट डलमऊ के सड़क घाट के पास नदी की धारा में तीन शव बहकर आये हुए किनारे पड़े होने पर लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे डलमऊ कोतवाली पुलिस और उप जिलाधिकारी डलमऊ द्वारा शवों को बाहर निकाल कर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कराया गया ।
कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को कस्बा वासियों की सूचना पर गंगा तट डलमऊ के सड़क घाट के पास गंगा नदी की धारा में 3 शव बह कर उथले पानी में पाए गए जिन्हें नदी की धारा से बाहर निकलवा कर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कराया गया वही कस्बा वासियों की माने तो पाए गए शवों के अंतिम संस्कार के लिए शायद अलग-अलग चिताओं में जलाने की जहमत नहीं उठाई गई और एक ही चिता में दो शवों को जलाकर अंतिम संस्कार कराया गया ।

👁 19.8K views
19.8K views
Click