प्रयागराज के मऊआइमा में जीवनदीप हॉस्पिटल का उद्घाटन

32956

प्रयागराज। अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर मऊआइमा ओवर ब्रिज के पास जीवनदीप हॉस्पिटल का ब्लाक प्रमुख मऊआइमा के प्रतिनिधि इम्तियाज समी व मौलाना रियाजुल हसन कासमी ने उपस्थित जनमानस के समक्ष फीता काटकर किया उद्घाटन क्षेत्र वासियों को किया समर्पित।

जनता जनार्दन के बेहतर सुविधा के लिए अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर आज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मऊआइमा इम्तियाज समी व मौलाना रियाजुल हसन कासमी के द्वारा किया गया भव्य उद्घाटन।

जनता जनार्दन के बेहतर इलाज हेतु जीवनदीप हॉस्पिटल के डा अब्दुल कादिर फिजिशियन ने बताया की गांव गिराव की जनता जनार्दन के बेहतर इलाज के लिए इस हॉस्पिटल की स्थापना की गई है।

हॉस्पिटल के कैंपस में समस्त जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। मानव शरीर के बेहतर इलाज हेतु 24 घंटे सेवा प्रदान की जायेगी प्रत्येक मर्ज के कुशल अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जाएगा।

उद्घाटन के अवसर पर संचालक मास्टर सलाउद्दीन वरिष्ठ पत्रकार अद्वैत दशरथतिवारी मोहम्मद इमरान मास्टर सैफी समसुल रिजवान राजू उपाध्याय अनिल गुप्ता डा मुहम्मद सलीम, डा कैफ़ी अन्य धर्मेंद्र दुबे हनीफ अफसार अहमद एडवोकेट एवं तमाम महिलाएं उपस्थित रही।

  • अवनीश कुमार मिश्रा
👁 33K views
33K views
Click