फूड ग्रेन लदान से अर्जित किया 51 करोड़ का राजस्व

8

राकेश कुमार अग्रवाल

झांसी। झाँसी मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में माह अप्रैल से जुलाई तक की अवधि में फ़ूड ग्रेन लदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5369 वैगनों का लदान कर 51 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित किया है।

इसके अतिरिक्त माह जुलाई-20 में पेट्रोलियम पदार्थ के 4737 वैगनों का लदान किया गया, जिससे 26.37 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।

DOC के 357 वैगनों के लदान से मंडल ने 4.5 करोड़ का राजस्व अर्जन किया तथा बल्लास्ट (गट्टी) के 782 वैगनों के लदान से मंडल को 2.09 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। उक्त आशय की जानकारी मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने।

Rakesh Kumar Agrawal

Click