फैज ए आम मुस्लिम इंटर कॉलेज में जांच करने पहुंचे अधिकारी

26334

अयोध्या:————
मामला जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शेखपुर जाफर ग्राम पंचायत में स्थित faiz-e-aam मुस्लिम इंटर कॉलेज का है
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
जहाँ पर दो हिंदू बच्चों के नाम काटने के प्रकरण को लेकर जांच करने अधिकारी पहुंचे हैं मौके पर
डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद पांडेय, सीओ सदर शैलेंद्र प्रताप गौतम, एसडीएम सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी रौनाही अक्षय कुमार प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटे हैं,
आरोप है कि यहां सप्ताह भर पहले कुछ बच्चों के बीच धार्मिक मुद्दों पर चर्चा के बाद कहासुनी हुई थी,
इसके बाद हिंदू समुदाय से जुड़े दो बच्चों का नाम काट दिए जाने को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया और विवाद गरमा गया,
जिसके चलते आज हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ लोग स्कूल में हनुमान चालीसा पाठ करने की तैयारी में थे
हालांकि पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते लोग हनुमान चालीसा का पाठ नही पढ़ पाए
कालेज तक कोई नही पहुंचा,जबकि कालेज प्रबंधन ने अपना दावा पेश किया है विवाद करने वाले चारों छात्रों का नाम काट दिया गया था।
इसके बाद तीन छात्रों का नाम अभिभावकों के बुलाने पर लिख लिया गया है।

👁 26.3K views
26.3K views
Click