फोन काल करें, आपके घर पहुंचेगा मोदी लंच पैकेट

19480

गरीबों को लंच पैकेट वितरित करते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

बांदा। 21 दिनों के देशव्यापी लाक डाउन के मद्देनजर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की ओर से जनहित का कार्य किया जा रहा है। डीएम कालोनी स्थित आवास में कंट्रोम रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम में फोन करने पर नगर के सभी 22 सेक्टरों में पदाधिकारी गरीब के घर मोदी लंच पैकेट पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

पिछले तीन दिनों से गरीबों को मोदी लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता इस काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को भी मोदी लंच पैकेटों का वितरण किया गया। इस दौरान सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, महामंत्री अखिलेश नाथ, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चैहान, नगर अध्यक्ष दक्षिणी राकेश गुप्ता के अलावा नगर टीम भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर मोदी लंच के पैकेटों का वितरण किया गया। प्रदेश संगठन के इस संकल्प को कि कोई भूखा न सोए, हर हाल में पूरा किया जाएगा।

रिपोर्टर – सुधीर त्रिवेदी

👁 19.5K views
19.5K views
Click