सलोन,रायबरेली।सोशल मीडिया पर बउवा होटल बायकॉट करने की मुहिम और दुकान में घुसकर सिर तन से जुदा करने की धमकी देने के शिकायत पर जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया।रविवार को शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए एक नामजद समेत कुछ लोगो के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया है।वही प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए एडिशनल एसपी अनिल सिंह ने सलोन पहुँचकर हालात का जायजा लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के सलोन जगतपुर मार्ग स्थित सेंधियापुर में बउवा स्वीट्स रेस्टोरेंट के नाम से एक होटल है।हफ्तेभर पूर्व चाय पीने के दौरान ग्राहक और दुकानदार में किसी प्रकरण पर हंसी मजाक वार्ता चल रही थी।इसी दौरान होटल पर चाय पीने गए तीसरे शख्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल कर दिया,जिसमे लिखा था कि”बउआ चाय वाले सेंधियापुर के बाप ने अल्लाह की शान में ग़लत अल्फ़ाज़ का इस्तेमाल किया है।कुछ लड़कों से उन लोगो ने इसकी दुकान का बायकॉट करे,, क्योंकि इसकी दुकान पर 90% कस्टमर मुस्लिम होते हैं।आरोप है कि हफ्तेभर सोशल मीडिया पर चले बायकॉट के विरोध प्रदर्शन के बीच शनिवार की दोपहर कुछ लोग दुकान पर पहुँचकर युवक को धमकाने लगे।कोतवाली में दिए गए तहरीर में दुकानदार चंद्रभान मौर्या ने बताया कि समाजवादी पार्टी के नेता इरफान सिद्दीकी समेत मुस्लिम समुदाय के मौलाना व मुस्लिम समुदाय के कुछ व्यक्ति आये और उसकी दुकान में आकर शोर गुल व चिल्लाते हुए यह कहने लगे कि तुम्हारे पिता ने अल्लाह की शान में गुस्ताखी की है और अपने पिता से यह कहो कि हम लोगो से तथा मस्जिद में चलकर माफी मांगे यदि यदि तुम या तुम्हारे पिता वा परिवार द्वारा माफी नही मांगी गई तो सर तन से जुदा कर दिया जाएगा।वही घटना की तहरीर थाने में पड़ते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कम्प मच गया।इस दौरान एडिशनल एसपी समेत पुलिस बल रविवार दोपहर को रेस्टोरेंट संचालक की दुकान पहुची।जिसके बाद दुकानदार से प्रकरण से सम्बंधित मामले की विस्तृत जानकारी ली गई।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया था।जिसमे आरोप था कि दूसरे पक्ष के लिए कुछ बोला गया है।मामले की जांच की गई तो पता चला कि दो दोस्तो के बीच हँसी मजाक वार्ता चल रही थी,किसी तीसरे पक्ष को लगा कि उसके सम्प्रदाय और धर्म के बारे में बोला गया।जबकि जांच पड़ताल में ऐसा कुछ नही पाया गया है।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
आलोक सिंह
एडिशनल एसपी
जरा इ इनकी भी सुने
रेस्टोरेंट पर कुछ लोग पहले से ही मौजूद थे।मुझे बुलाया गया था।जब मैं पहुँचा तो दोनों पक्षो को समझा बुझाकर घर लौट आया था।कुछ लोगो ने राजनीति के तहत मुझे फर्जी फंसाया है।मैने हमेशा सभी धर्मों का सम्मान किया है।
इरफान सिद्दीकी
सपा नेता
ANUJ MAURYA /ASHISH KUMAR REPORT


