बछरावां में तेज रफ्तार डम्पर ने छात्र को रौंदा

15913

अंगद राही

रायबरेली। तेज रफ्तार डम्पर ने साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। घायल छात्र को गम्भीर अवस्था में सीएचसी बछरावां से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बछरावां थाना क्षेत्र के नीम टीकर गांव का रहने वाला छात्र अभिनव वर्मा पुत्र मनीष वर्मा साइकिल से बछरावां स्थित उत्कर्ष पब्लिक स्कूल पढ़ने जा रहा था तभी बछरावां रेलवे स्टेशन के समीप तेज रफ्तार डम्पर ने साइकिल सवार छात्र अभिनव वर्मा को रौंद दिया।

गम्भीर रूप से घायल अभिनव वर्मा को एंबुलेंस से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने छात्र की हालत नाजुक देखते हुए सीएचसी बछरावां से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। हादसे में छात्र का बाया पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। छात्र अभिनव वर्मा उत्कर्ष पब्लिक  स्कूल बछरावां में कक्षा 7 का छात्र है।

उत्कर्ष पब्लिक स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक अभिनव अवस्थी का कहना है कि लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ से ट्रक तेज स्पीड से आते-जाते हैं। एनएच की गलती से बछरावां रेलवे स्टेशन के समीप स्थित और ब्रिज पर अब तक दर्जनों राहगीर अपनी जान गवांं चुके हैं और दर्जनों राहगीर विकलांग हो चुके हैं। आज जो हादसा हुआ बहुत ही दुखद है जिसका समूचा खर्च एवं एनएच को उठाना चाहिए।

👁 15.9K views
15.9K views
Click