बड़ा मंगल पर क्षेत्र में जगह-जगह प्रसाद भी राहगीरों को वितरित किया गया

22987

सलोन,रायबरेली , ज्येष्ठ माह के पहले बड़ा मंगल को श्रद्धालुओं ने सलोन नगर एवम ग्रामीण अंचलों के हनुमान मंदिरों में पूजा अर्चना की है। इस दिन श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखा। बड़ा मंगल पर क्षेत्र में जगह-जगह प्रसाद भी राहगीरों को वितरित किया गया। मंगलवार को ब्लाक के समीप अनुज साहू के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद चखा। मानिकपुर तिराहे पर भी भंडारे का आयोजन किया गया। इसी तरह सूची,करहिया बाजार कमालगंज बाजार समेत अन्य स्थानों पर लोगो ने बढ चढ़ कर जेष्ठ मंगल में प्रसार का वितरण कराया। वही कस्बे के हनुमान गढ़ी, माता मेडुलिन,कमसिन धाम,सूची चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की गई।इस मौके पर आशीष श्रीवास्तव,आकाश सिंह,पवन कुमार श्रीवास्तव,विशाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – आशीष कुमार

👁 23K views
23K views
Click