बड़े मंगलवार को मुर्तजानगर में भव्य भंडारे का आयोजन

31810

जेष्ठ माह के अंतिम मंगलवार के शुभ अवसर पर सलोन क्षेत्र के मुर्तजा नगर गांव में समाजसेवी मनोज कुमार मौर्य उर्फ बीनू के नेतृत्व में मुर्तजा नगर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आपको बता दें की मुर्तजानगर गांव के युवा नेतृत्व के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले मनोज राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद मनोज सलोन क्षेत्र में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर समाजसेवी विश्वनाथ मौर्य, पवन कुमार, रामसुमेर,बाबादीन, के साथ-साथ मुर्तजानगर युवा संघ के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट अभय प्रताप सिंह

👁 31.8K views
31.8K views
Click