बड़े ही धूमधाम से रामनगर में मना गणतंत्र दिवस

19812

रामनगर, बाराबंकी। 74वें गणतंत्र दिवस पर रामनगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर सर्किल आफिसर डॉ बीनू सिंह ने झंडारोहण किया तत्पश्चात सभी ने तिरंगे झंडे के नीचे एक स्वर में राष्टगान पाठ किया। वहीं डॉ बीनू सिंह ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डालते हुए सभी को सम्बोधित किया और उपस्थित सभी कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई।

वहीं सभी पुलिस कर्मियों ने देशभक्त गीत तथा भारत माता की जय आदि के नारे लगाए जिससे पूरा कार्यालय देश भक्ति के नारों से गूंज उठा इसके साथ साथ ही परिसर में अनेकों देशभक्ती के कार्यक्रम प्रस्तुति हुए।

वहीं इस अवसर पर सर्किल आफिसर डॉ बीनू सिंह तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा तथा आए हुए अतिथि को मिष्ठान वितरण किया गया।

  • नीलू रिपोर्ट
👁 19.8K views
19.8K views
Click