बहला-फुसलाकर पत्नी को भगा ले जाने का लगाया आरोप

26436

डलमऊ (रायबरेली) – गदागंज थाना क्षेत्र के चरुहार बीक में एक युवक ने अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप एक मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति पर लगाया पीड़ित ने गदागंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गदागंज थाना क्षेत्र के बीक चरूहार निवासी जयलाल चौरसिया ने थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि पूरे मेहरअली मजरे जलालपुर धई निवासी साजन जो कि मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति है। उसकी पत्नी को विगत 31 मार्च को रात्रि में बहला-फुसलाकर भगा ले गया पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ ही घर में रखी हुई 30 हजार नगदी एवं चेन अंगूठी करधनी सहित लगभग दो लाख के जेवरात भी लेकर गई है। पीड़ित के दो लड़के भी हैं। जयलाल का आरोप है कि जब वह इसकी शिकायत साजन से करने गया तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से भगा दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी गदागंज धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उसकी पत्नी 18 साल से ऊपर है यदि वह अपनी मर्जी से उसके साथ रहना चाहती है तो इसमें हम कुछ कर नहीं सकते हैं। फिलहाल मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।

अनुज मौर्य / विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 26.4K views
26.4K views
Click