रिपोर्ट संदीप कुमार
लालगंज रायबरेली कोतवाली क्षेत्र मे दो बाइकों की आमने सामने भिडंत हो गई एनएच 232 पर बाल्हेमऊ नहर पुलिया के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गये जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डलमऊ क्षेत्र के बरनी गौरा के रहने वाले राकेश भाई के साथ एक बाइक पर सवार होकर अटौरा के पास एक भट्टे में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।तभी सामने से आ रहे पिलखा गांव निवासी वीरेंद्र लोधी की बाइक सामने से भिड़ गई जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लाया गया।वहीँ डॉक्टर ने राकेश और वीरेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन घायल
👁 12K views
12K views
Click


