रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के एनएच 232 गोविंदपुर वलौली गांव के पास बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे कस्बे के बाईपास निवासी शंकर उर्फ पप्पी सोनकर पुत्र बदलू सोनकर उम्र लगभग 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को आनन-फानन इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिसकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक का 8 महीने का लड़का है। पत्नी सहित परिजनों में घटना से कोहराम मच गया घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- संदीप कुमार फिजा
👁 23.1K views
23.1K views
Click


