बाइक चोर गिरफ्तार

15020
रिपोर्ट – सुधीर त्रिवेदी, वरिष्ठ संवाददाता

बांदा। चोरी की बाइकें बांदा बेचने जा रहे दो बाइक चोरों को पुलिस ने देवरथा बस स्टाप पर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद की गई हैं।

प्रभारी निरीक्षक बबेरू विनोद कुमार के मुताबिक मुखबिर से जानकारी मिली थी कि दो बाइक चोर चोरी की मोटरसाइकिलें लेकर बांदा बेचने जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने देवरथा बस स्टाप पर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान दो मोटर साइकिलें बबेरू की तरफ से आती हुई दिखाई दी। नजदीक आने पर दोनों मोटर साइकिलों को मय सवार के साथ पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिलों के प्रपत्र नहीं दिखा सके। इंजन और चेचिस नंबर के मिलान करने पर यह दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की पाई गईं। जो थाना बिसंडा और थाना अतर्रा से संबंधित है। पकड़े गए बाइक चोर कल्लू पुत्र चुनबाद वर्मा निवासी थनैल थाना बिसंडा और रामदत्त उर्फ गइदा पुत्र कल्लू निवासी पाराडभनी थाना बिसंडा के कब्जे से दो और मोटरसाइकिलें चोरी की बरामद की गईं। बरामद शुदा चार अदद मोटरसाइकिलें थाने में लाकर मुकदमा दर्ज किया गया और दोनों को जेल भेज दिया गया।

👁 15K views
15K views
Click