बाइक व साइकिल में आमने-सामने हुई टक्कर

19234

रिपोर्ट – संदीप कुमार फिज़ा

लालगंज (रायबरेली) बाइक व साइकिल के बीच आमने सामने हुयी टक्कर में दो ग्रामीण घायल हो गए। दोनो को गंभीर दशा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मदुरी गांव निवासी श्रीराम बुधवार की रात लगभग 9ः30 बजे साइकिल से लालगंज बाजार से घर जा रहा था जबकि रामआशीष बाइक से आ रहा था। मदुरी गांव मोड़ के निकट दोनो के मध्य टक्कर हो गई जिसमें दोनो को गंभीर चोटे आई हैं। दोनो को उपचार के लिए सीएचसी लालगंज भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

👁 19.2K views
19.2K views
Click