बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौत

18949

रायबरेली। विवाह कार्यक्रम से कैटरर्स का काम करते अपनी बाइक से घर वापस आते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मार्ग दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया गश्त के दौरान डलमऊ पुलिस द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहेरिया ग्राम निवासी गंगा प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार कैटरर्स का काम करता था और मंगलवार की देर रात शादी विवाह कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए गया था जहां से देर रात को अपनी बाइक लेकर वापस आते समय डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के तेरुखा गांव के पास कटघर कुंडवल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

गश्त के दौरान धर्मों पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सूचना पर पहुंचे परिजनों मैं मातम छा गया चचेरे भाई रोहित शुक्ला की तहरीर पर डलमऊ पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन और वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • विमल मौर्य
👁 18.9K views
18.9K views
Click