लालगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड पर बड़े नहर के निकट रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विशुन खेड़ा गांव निवासी विकास विश्वकर्मा पुत्र सधन प्रसाद उम्र लगभग 33 वर्षीय जो कि अपनी बाइक यूपी 33 एसी 5464 से जा रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक यूपी 71 ए टी 61 71 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट भेजा घटना करने वाले वाहन को हिरासत में ले लिया।
- संदीप कुमार फिजा
👁 5K views
5K views
Click


