बारिश से किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

18763

सरीला (हमीरपुर ) तहसील क्षेत्र में मंगलवार की सुबह 9 बजे से रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने भले ही आम लोगो की परेशानी बढ़ा दी है, लेकिन बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला दी है। अचानक मौसम के बदले मिजाज के चलते सोमवार रात्रि से ही बादल छाये रहने के बाद सुबह 9 बजे के बाद  हुई बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हो गया। बूंदाबांदी होने से किसानों के चेहरे खिले नजर आए। किसानों के अनुसार यह बारिश रबी की फसलों के लिए सोने पर सुहागा होगी। 

किसानो की माने तो रबी की फसल के लिए कड़ाके की ठंड व कोहरा जरूरी होता है। इस बारिश के बाद से कोहरा भी नजर आएगा। जिससे रबी की फसल को फायदा होगा। बारिश के कोहरे और ठंड से सीजन की फसल बेहतर होने की उम्मीद जागी है, क्योंकि यह बारिश रबी फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। यह बारिश सरसों, मटर, चना,मसूर व गेहूं की फसल को फायदा करेगी। 

उन्नतिसील की किसान भारत सिंह यादव सरीला  ने बताया कि बारिश से फसलों को काफी फायदा हुआ है. बारिश से ठंड बढेगी और जो गेहूं की फसल के लिए भी काफी लाभदायक है. मटर की फसल में भी बढोत्तरी होगी, उन्होंने बताया कि 50 बीघा में मटर गेंहू सरसों की फसल की है बारिष होने से लाभ हुआ है 

किसान गया प्रसाद राजपूत दयाशंकर प्रजापति सरीला का कहना है आज जो बारिश हुई है उससे सभी तरह की फसलों का  फायदा होगा। बारिश से पानी की कमी पूरी हो जाएगी। किसानों का खाद,पानी पर आने वाला खर्च बचेगा। बारिश गेंहू ,सरसों ,मटर , चना, मसूर सब्जियों को फायदा होगा। बारिश से ठंठ बढ़ेगी और फसलों को और अधिक फायदा होगा। 

एमडी प्रजापति रिपोर्ट

👁 18.8K views
18.8K views
Click