रायबरेली। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र चौधरी का शुक्रवार को लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। लगभग एक सप्ताह पूर्व अस्वस्थ्य होने पर उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां दो दिन पूर्व कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। उसी के बाद दौराने इलाज श्री चौधरी ने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही विधिक सेवा से जुड़े कर्मियों और अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि विगत वर्ष मार्ग दुर्घटना में उनके बेटे की मौत हो गई थी। जिससे श्री चौधरी को गहरा आघात लगा था। उसके बाद से उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी। इसीलिए कलेक्ट्रेट के विधिक कार्यों में समय कम दे पाते थे। वर्तमान में अधिवक्ताओं को एक संरक्षक की भूमिका में उनका योगदान मिल रहा था। शुक्रवार को अचानक उनके देहांत की खबर जिसने भी सुनी हतप्रभ रह गया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन समेत सेंट्रल बार के पदाधिकारियों ने गहरा शोक प्रकट किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी स्व चौधरी की सेवा, कार्य कुशलता और उनकी नेतृत्व क्षमता को याद करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बार एसोसिएशन के संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र चौधरी का कोरोना के कारण निधन
👁 21K views
21K views
Click


