बाढ़ की तैयारी में लगा प्रशासन

4992

चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडे की अध्यक्षता में बाढ़ स्टेयरिंग ग्रुप की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गत वर्षो की भांति सभी तैयारियां सुनिश्चित करले ताकि बरसात के समय कोई समस्या न हो उन्होंने कहा कि मानिकपुर क्षेत्र पर बरदहा नदी के जो रपटा खराब है जिनसे आवागमन गांव का रुक जाता है उसे ठीक करा लिया जाए मऊ क्षेत्र तथा राजापुर क्षेत्र में बाढ़ के समय जिन गांव में नाव लगाई जाती हैं उनकी प्रॉपर तरीके से व्यवस्था कर ले सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि बाढ़ चौकियां जहां पर हैं वहां पर समय से कर्मचारियों को तैनात करके दूरभाष नंबर भी अंकित कर ले यमुना नदी से कई योजनाएं संचालित हैं उनकी भी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा ली जाए जो भी बाढ़ राहत की योजना है उसमें अपर जिला अधिकारी से संपर्क करके बना ले जो गांव प्रभावित होते हैं उनकी भी सूची बनाई जाए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहे।जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिए कि बरसात से पूर्व सभी कूपों में ब्लीचिंग पाउडर का घोल डलवा दें। पशु चिकित्सा विभाग पशुओं के टीकाकरण तथा बाढ़ के समय पशुओं के चारे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराले। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि बांधों में वायरलेस सेट भी स्थापित कर लिया जाए तथा सभी तहसीलों में कंट्रोल रूम की व्यवस्था कर ले। बाढ़ के समय आवश्यक खाद्य सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी कर ली जाएकहा कि बाढ़ से संबंधित अन्य कार्य जैसे बाढ़ प्रबंधन योजना की सूचना तैयार करना बांध एवं जलाशयों कि जल निस्तारण की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराना सड़क एवं विद्युत व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाएं।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जिन लोगों को जो व्यवस्थाएं दी गई हैं वह अभी से लगकर अपने-अपने कार्यों को करा ले ताकि बरसात के समय कोई समस्या न हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जी पी सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई आशुतोष कुमार, सिंचाई निर्माण खंड बी बी सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

👁 5K views
5K views
Click