रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी
बांदा—हमीरपुर जनपद के भरुआ सुमेरपुर निवासी सलमान (9) पुत्र रमजान गुरुवार की रात को घर में खेल रहा था। उसी समय हाथ में बिच्छू ने डंक मार दिया। बालक के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में सलमान की हालत बिगड़ जाने पर परिजन जिला अस्पताल लाए और भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
👁 12.1K views
12.1K views
Click


