लालगंज (रायबरेली) , पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को 41 बकायादारों के कनेक्शन काट दिए। सभी बिना विद्युत बिल भुगतान किए बिजली उपभोग कर रहे थे। विद्युत वितरण उपखंड से संबद्ध ग्रामीण क्षेत्र के जेई मुलायम यादव ने अभियान चलाकर पूरे बढ़ईन का पुरवा गांव में 41 बकायादारों के कनेक्शन काट दिए। जय ने बताया कि अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही है समय से विद्युत बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय से विद्युत बिल जमा करने की अपील की है।
रिपोर्ट – संदीप कुमार फिजा
👁 24.9K views
24.9K views
Click


